{"_id":"5b61ef4e4f1c1b8f568b7996","slug":"51533144910-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया हत्याकांड: 36 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ रहे खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुड़िया हत्याकांड: 36 घंटा बाद भी पुलिस के हाथ रहे खाली
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव स्थित झुरमुट (बंसवाड़) में गुड़िया की धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी घटना के 36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। इस प्रकरण में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ जरूर कर रही है। हत्याकांड के खुलासे का इंतजार मृतक के परिवार सहित ग्रामीण कर रहे हैं। वह जानना चाहते है कि आखिरकार छात्रा की हत्या किसने और किन कारणों को लेकर की है ?
छात्रा मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। गांव के बाहर झुरमुट की तरफ जाते हुए गांव की महिलाओं ने उसे देखा था, लेकिन काफी देर बाद भी उसके न आने पर परिवार वालों को उसकी चिंता सताने लगी। उसकी आवाज सुन तलाश में गई कुछ महिलाएं वहां पहुंची। उसे खून से लथपथ देख भौचक रह गई थीं। जानकारी होते ही परिवार के साथ ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने देखा कि उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। उपचार के लिए लोग स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के बाद सीधे जिला अस्पताल ले आए। लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर एसपी के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और तथ्य तथा सबूत साथ ले गई है। एसपी ने मामले के खुलासा के लिए दो टीमें गठित की है। पुलिस टीम कुछ संदिग्धों में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। मृतका के परिवार के साथ ही ग्रामीणों को इस हत्याकांड के खुलासे का इंतजार है। लोग यह जानना चाहते हैं कि छात्रा का हत्यारा कौन है ? किन कारणों से उसने ऐसा जघन्य कार्य किया है। कोतवाली पुलिस ने दावा किया कि जल्द से जल्द कातिल पुलिस के फंदे में होंगे।