फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सुभाष हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव रख किया जाम

सुभाष हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव रख किया जाम

Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सुभाष हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शव रख किया जाम
कासिमाबाद(गाजीपुर)। स्थानीय चौक पर गुरुवार को मृत सुभाष यादव का शव रख कर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम करने वाले सुभाष यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना दी। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस पर आधे घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कासिमाबाद के राजापुर कला निवासी सुभाष यादव को बीते सोमवार को भोर में गोली मारी गई थी। मंगलवार को सायंकाल इलाज के दौरान उनकी वाराणसी में मौत हो गई। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद शाम को वाराणसी से शव घर पहुंचा। इसके बाद घटना से नाराज ग्रामीण गुरुवार को शव यात्रा निकाल कर राजापुर से गाजीपुर श्मशान घाट के लिए निकल रहे थे। तभी शव यात्रा में शामिल लोगों ने समाजवादी पार्टी के जहूराबाद विधानसभा के अध्यक्ष जयहिंद सिंह यादव के नेतृत्व में कासिमाबाद चौक पर शव रख कर सड़क जाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आराेिपयों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष संतोष सिंह पुलिस कर्मियों के साथ ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम कर रहे लोगों को बताया कि एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। फरार अभियुक्त की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस आश्वासन पर लोगों ने आधे घंटा बाद जाम समाप्त कर दिया। तब शव यात्रा श्मशान घाट के लिए गई। परिजनों की माने तो राजापुर कला गांव निवासी सुभाष यादव की सोमवार की सुबह तीन बजे कमरे में सोते समय पेट में गोली मार दी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed