{"_id":"5b390bdb4f1c1b214d8b9825","slug":"51530465243-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति की मौत पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पति की मौत पत्नी घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जंगीपुर। कस्बा के वार्ड संख्या दो अंबेडकरनगर निवासी सुनील कुमार (35) की मऊ जिले के गोहना मुहम्मदाबाद में किसी वाहन से धक्का लगने से मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के लिए मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंबेडकरनगर निवासी सुनील अपनी पत्नी संध्या को दवा दिलाने बाइक से गोहना मुहम्मदाबाद जा रहा था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन से धक्का लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में सुनील की घटनास्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल संध्या को उपचार के लिए मऊ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना जंगीपुर में परिवार के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता लोगों के साथ मऊ अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन