{"_id":"5c8fe271bdec226dae6692ca","slug":"41552933489-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में रविवार की देर रात बदमाशों द्वारा मारी गई गोली से घायल महिला की उपचार के लिए वाराणसी जाते समय मौत हो गई। इस मामले में मृतका के भाई ने सोमवार को मृतका के पति और उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।
मालूम हो कि हुसैनाबाद निवासी रुखसाना खातून (45) पत्नी नियाज खां रविवार की रात अपनी छह वर्षीय नतिनी के साथ ही अपने आवास पर थी। इसी दौरान रात में करीब नौ बजे बाइक से दो बदमाश उसके मकान के बाहर पहुंचे। बदमाश मकान का दरवाजा खटखटाने लगे। जैसे ही रुखसाना ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली रुखसाना बायें गाल, कंधा के नीचे एवं जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग घरों से निकल कर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में रुखसाना को नगर में स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जानकारी होते ही ताजपुर कुर्रा गांव में अपने रिश्तेदार के आया बड़ा भाई हुमैल भी अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रुखसाना को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जाते समय रात करीब साढ़े 11 बजे सैय्यदराजा के पास रुखसाना ने दम तोड़ दिया। परिजन की सोमवार की भोर शव लेकर थाना पहुंच गए। रुखसाना का मायके महेन गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी सुबह थाना पहुंच गए। सूचना पर मृतका की छोटी पुत्री तरन्नुम जो दिल्ली में पढ़ती है, जहाज से वाराणसी और वहां से दिलदारनगर थाना पहुंची। मुंबई में प्राइवेट नौकरी करने वाला पुत्र शहबाज खां भी आ गया। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जमानिया कुलभूषण ओझा ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। मृतका के भाई हुमैल ने पति नियाज और दूसरी पत्नी याश्मीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।