{"_id":"5c7eba33bdec22147609d3e8","slug":"41551809075-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को किया अगवा, रंगदारी मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक को किया अगवा, रंगदारी मांगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादियाबाद। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ गोलू (12) पुत्र रामकृत यादव का मंगलवार को दोपहर बाद आज्ञात स्कार्पियो सवार अपहरर्ताओं ने बसेवा गांव के पास से अगवा कर लिया। ग्रामीणों के शोर मचाने व घेराबंदी करने पर शाम करीब चार बजे परेवां नहर पर बालक को उतार कर उसे मारा-पीटा तथा तमंचे से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद नहर पर छोड़कर फरार हो गए। इस प्रकरण में पीड़ित परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
अपहृत ओमप्रकाश उर्फ गोलू थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव में नवरसे पर माता-पिता के साथ रहता है। सोमवार को शिवरात्रि मनाने अपने गांव टड़वा गया था। मंगलवार को पैदल वापस बादशाहपुर लौट रहा था कि बसेंवा के पास एक स्कार्पियो उसके पास आकर रूकी और उसमें सवार लोगों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी के खींचकर बैठा लिया। उसके बाद अपहरणकर्ता तमंचा सटाकर घर का नंबर मांगने लगे। फिर घर वालों से बात करने के बाद परेवां नहर पर छोड़कर फरार हो गए। अगवा किए गए किशोर की मां कमली देवी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं का फोन आने पर उन्होंने फोन रिसीव किया था। वह उससे तीन लाख रुपये मांग रहे थे, अपहरणकर्ताओं की बात सुनकर वह रोने लगी। बोली हम लोग काफी गरीब हैं, मेहनत- मजदूरी करके किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। वह इतनी बड़ी रकम कहां से लाएगी। दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात से लोगों में भारी आक्रोश के साथ भय कायम है। थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।