फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस पकड़ से दूर है ग्राम प्रधान पर हमला करने वाले

पुलिस पकड़ से दूर है ग्राम प्रधान पर हमला करने वाले

Tue, 12 Jun 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पकड़ से दूर है ग्राम प्रधान पर हमला करने वाले
दिलदारनगर(गाजीपुर)। नगसर थाने के दशवंतपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में ग्राम प्रधान ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के चौथे दिन भी हमलावर पुलिस की पकड़ से काफी दूर रहे। घायल ग्राम प्रधान का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन

नगसर थाना क्षेत्र के दशवंतपुर के ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार वर्मा बीते नौ जून को थाना में किसी मामले का समझौता करा कर अपनी बुलेट से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोहदा विद्युत उपकेंद्र के पास पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने लोही की राड से उन पर हमला बोल दिया था और ग्राम प्रधान को मारने-पीटने लगे थे। प्रधान की चीख सुन कर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े थे। लोगों को अपनी तरफ आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए थे। इस वार में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी में उपचार कराने की सलाह दी थी। ग्राम प्रधान ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दिया था और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। इस मामले में दूसरे दिन रविवार को ग्राम प्रधान ने तीन लोगों के खिलाफ थाना में नामजद तहरीर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। घायल ग्राम प्रधान का उपचार वाराणसी में चल रहा था। घटना की तीसरे दिन मंगलवार को भी हमलावर पुलिस पकड़ से दूर रहे। इस संबंध में नगसर थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि घायल ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed