{"_id":"5a36b3654f1c1b95188ba669","slug":"41513534309-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाने पर चोरों ने सेल्समैन को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोर मचाने पर चोरों ने सेल्समैन को मारी गोली
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के सिधौंना बाजार स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से चोरों ने 62,800 रुपये के साथ दो मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद चोर पास स्थित देशी खराब की दुकान को खंगालने लगे। इसी बीच बगल की दुकान में सोए अंग्रेजी शराब के सेल्समैन की नींद खुल गई ओर वह शोर मचाने लगा। उसके शोर मचाने पर चोर शटर चांड़कर नीचे से गोली चला दी, जिससे सेल्समैन घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सेल्समैन को उपचार के लिए वाराणसी भेजवा दिया। रविवार को मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने जांच की। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर मातहतों को शीघ्र मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया।
क्षेत्र इशोपुर निवासी कमलेश यादव की सिधौंना बाजार में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। रोज की तरह शनिवार की देर शाम वह दुकान बंदकर चले गए, जबकि दुकान में परिवार को तीन लोग सोए थे। देर रात चोर पिछले हिस्से से दुकान में घुस गए। इसके बाद कैश काउंटर में रखे 62, 800 रुपये नकद, दो मोबाइल आदि चुरा लिए। सीसी कैमरा को क्षतिग्रस्त कर उसका मशीन भी साथ उठा ले गए। इस बीच चोर पास स्थिति आजमगढ़ मार्ग पर स्थित देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर सामानों को निकालने लगे। खट-पट की आवाज सुन बगल के अंग्रेजी शराब की दुकान में सोए सदर कोतवाली क्षेत्र के लंका निकासी सेल्समैन अरुण गुप्ता (40) ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर चोर दुकान का शटर चांड़ने लगे। काफी प्रयास के बाद थोड़ा सा शटर ही चांड़ सके। तभी एक चोर शटर में हाथ डालकर गोली चला दी। गोली अरुण के जांघ में लगी। इसके बाद चोर देशी शराब की दूकान से तीन पेटी शराब लेकर फरार हो गए। चोर बिल्डिंग मैटेरियल में लगे सीसी कैमरे को कुछ दूरी पर तोड़कर फेंक दिया। सेल्समैन तत्काल मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस को दे दी। घटना के कुछ देर बाद चौकी प्रभारी मंशा लाल गुप्ता मौके पर पहुंच गए। सेल्समैन से घटना के संबंध में जानकारी ली। सेल्समैन ने बताया कि चोर छह से ऊपर की संख्या में थे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए वाराणसी भेजवाया। क्षतिग्रस्त सीसी टीवी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। रविवार की सुबह मौके पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने जांच की। एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस कप्तान को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि अंग्रेजी शराब के सेल्समैन को गोली लगी है। चोरी के गैंग की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मामले के खुलासा के लिए सीओ सैदपुर सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। साथ ही दूसरी टीम एसओ के नेतृत्व काम करेगी।