फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुर्गा प्रतिमा तोड़ने के मामले में पांच पर केस दर्ज

दुर्गा प्रतिमा तोड़ने के मामले में पांच पर केस दर्ज

Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा तोड़ने के मामले में पांच पर केस दर्ज
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मौरा गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा शनिवार को विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग दुर्गा पूजा समारोह समिति के सदस्य ने उलझ गए। मामला तूल पकड़ लिया और दुर्गा प्रतिमा को दूसरे समुदाय के युवकों ने तोड़ दिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। समिति के अध्यक्ष दयाशंकर राजभर की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा समारोह समिति के अध्यक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि बीते 30 सितंबर की शाम समिति की ओर से गाजे-बाजे के साथ दुर्गा प्रतिमा पोखरे में विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। जैसे ही प्रतिमा मस्जिद के पास पहुंची। दूसरे समुदाय के मनबढ़ युवकों ने समिति के सदस्यों को मारने-पीटने के साथ प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिए। समिति के सदस्यों ने प्रतिमा रोककर धरना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। अध्यक्ष की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दूसरे समुदाय के पांच युवक के खिलाफ धारा 147, 323 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में समिति के अध्यक्ष द्वारा दिए गए नामजद तहरीर के आधार पर हलचल, सोनू, इरशाद, अरमान और अजहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed