फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सशस्त्र बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

सशस्त्र बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा

Thu, 21 Feb 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने भाई-बहन को लूटा
मरदह। थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव के सामने देर शाम सशस्त्र बदमाशों ने बाइक से जा रहे भाई- बहन को तमंचे से आतंकित कर दो नग सोने की चेन, 4500 रुपये नगद एवं बाइक छीनकर फरार हो गए। इस मामले में गुरुवार की शाम थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दुल्लहपुर निवासी सत्येंद्र पटवा अपनी बहन के साथ बाइक से मरदह रिश्तेदारी में जा रहा था। जमुआरी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर सत्येंद्र को रोका। इसके बाद एक युवक तमंचे से आतंकित कर दोनों के गले की चेन और 4500 रुपये और बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी और अपने रिश्तेदारों को बताया। जानकारी होते ही रिश्तेदार वहां पहुंच गए। इस मामले में मरदह थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। सीओ महमूद अली ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed