{"_id":"5c69a32dbdec2217fb331fc1","slug":"31550426925-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका सुधार गृह से बालिका फरार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैदपुर। थाना क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित स्व. शिवपूजन पाठक बालगृह बालिका सुधार गृह के कर्मचारियों की लापरवाही से एक बालिका फरार हो गई। शनिवार को 17 दिन बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर अधीक्षक कुमुद मिश्रा ने थाने में तहरीर दी ।
विज्ञापन
रस्तीपुर गांव स्थित बालिका सुधार गृह में वर्तमान में कुल 35 बालिकाएं हैं। जनवरी माह में कुल 37 बालिकाएं थीं। इसमें एक बालिका की अवधि पूरी हो जाने के कारण वह इसी सप्ताह अपने घर चली गई। बताते हैं कि 31 जनवरी की रात को सुधार गृह के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते वहां का गेट रात में खुला रह गया था। इसका लाभ उठाकर वहां रहने वाली भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र की एक बालिका फरार हो गई। अगले दिन जब उसके लापता होने का पता कर्मचारियों को चला तो उनमें हड़कंप मच गई। अधीक्षक कुमुद मिश्रा ने इस बात की सूचना न तो अधिकारियों को दी और न ही इसकी सूचना उन्होंने थाने पर दी। इस घटना के बाद करीब 17 दिन बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी को पता चला। उन्होंने जब मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद अधीक्षक कुमुद मिश्रा ने थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में एसडीएम शिशिर कुमार को फोन करने पर उन्होंने डीपीओ को फोन करने को कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया। वहीं डीपीओ को फोन करने पर उनका नंबर भी बंद मिला। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने तहरीर मिलने की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।