फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हेड कांस्टेबल हत्याकांड: मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी

हेड कांस्टेबल हत्याकांड: मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी

Tue, 08 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल हत्याकांड: मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी
गाजीपुर। हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप के समर्पण करने के बाद पुलिस ने काफी राहत महसूस की है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस मुख्य आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बीते 29 दिसंबर को कठवामोड़ पुल के पास निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए जाम और पथराव के दौरान करीमुद्दीनपुर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल सुरेश प्रताप वत्स की मौत हो गई थी। इस मामले में नोनहरा थाना पुलिस ने 32 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू की थी। पुलिस मुख्य आरोपी के पुत्र अभिमन्यु कश्यप सहित 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप की गिरफ्तारी के लिए जिले में संभावित ठिकानों के साथ ही दूसरे जिलों में लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस के दबाव की वजह से मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप ने बीते सोमवार को वाराणसी के रेलवे कोर्ट में समर्पण कर दिया था। इस संबंध में नोनहरा थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल थे, इसका पता लगाने के लिए मुख्य आरोपी अर्जुन कश्यप को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed