फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान में घुसी अनियंत्रित स्कार्पियों

मकान में घुसी अनियंत्रित स्कार्पियों

Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मकान में घुसी अनियंत्रित स्कार्पियों
दुल्लहपुर(गाजीपुर)। बिरनो थाने के मलेठी मोड़ पर स्थित घर के बरामदे सोमवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित हो घुस गई। दुर्घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ, लेकिन बरामदे का पिलर और शटर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में वाहन में सवार लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को थाने लाई।
विज्ञापन

बद्धूपुर (छतरमा) निवासी हाजी अतहर मलेठी मोढ़ पर घर बनाकर रहते हैं। सोमवार को वह हज पर जाने वाले अपने किसी रिश्तेदार को वाराणसी छोड़ने के लिए गए थे। मकान के आसपास रहने वालों की मानें तो रात में करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो गाजीपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर अतहर के मकान के बरामदे को पिलर को टक्कर मारते हुए शटर से जा टकराई। संयोग ही था कि वाहन की जद में कोई नहीं आया। दुर्घटना में वाहन में सवार चालक सहित अन्य वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। वाहन में सवार लोगों को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह नशे में धुत थे। लोगों ने तत्काल दुर्घटना सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद वाहन को थाना लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया। उस पर अंकित नंबर से यह पता लगाने के प्रयास किया जा रहा है कि वाहन किसका है। इस मामले में अभी तक मकान स्वामी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed