फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हरिकरनपुर गांव से दो लाख की चोरी, दहशत

हरिकरनपुर गांव से दो लाख की चोरी, दहशत

Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरिकरनपुर गांव से दो लाख की चोरी, दहशत
बारा(गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिकरनपुर में बुधवार की रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये नगदी के साथ आभूषण, कपड़े तथा खाने-पीने के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर में सामान तितर-बितर देख अवाक रह गए। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलाके के हरिकरनपुर निवासी विनोद गुप्ता बारा रेलवे स्टेशन के पास चाय और समोसे की दुुकान कर अपने परिवार की जीविका चलाता है। गुरुवार की रात वह और उसका परिवार रोज की तरह खाना खाकर आंगन में सोने चला गया। इसी बीच मौका पाकर चोर पीछे की दीवार में सेंध लागा कर 50 हजार रुपये नगद के साथ आभूषण, कपड़े और अनाज तक चोर उठा ले गए। विनोद गुप्ता की माने तो उसके घर से दो लाख से अधिक का सामान चोरी गया है। वह अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। एक-एक सामान खरीद कर घर में रख रहा था। अब बेटी की शादी अधर में पड़ गई है। एक पखवारे के भीतर चोरी की यह चौथी घटना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद अभी तक एक भी मामले का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed