{"_id":"5ad393b44f1c1b3c0a8b4c06","slug":"31523815348-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंगारी से 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग की इस घटना में 60 बीघा गेहूं और अरहर की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
भांवरकोल संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी विनोद राय और विमलेश राय की खेत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गया हुआ है। अचानक विद्युत तारों में स्पर्श होने के बाद चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी विनोद राय और विमलेश राय के खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर पड़ी। इसके चलते दोनों किसानों की 13 बीघे की गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। खेत में लगी आग को देख ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मरदह संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिहरपुर (जुझारपुर) गांव में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिरने से किसान बृजनाथ यादव की सात मंडा, चंद्रिका यादव छह मंडा, रामधनी यादव एक बीघा, मुसाफिर यादव डेढ़ बीघा, केशव यादव की एक बीघा, संपत यादव डेढ़ बीघा, सुदर्शन यादव पांच मंडा, रामशब्द राम की पांच मंडा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गेहूं की फसल में आग देख ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ दौड़ पड़े। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में अजय यादव, भूषण और उपेंद्र यादव मामूली रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल लालजी राम ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी।
सुहवल संवाददाता के अनुसार, मेदिनीपुर गांव स्थित गंगबरार इलाके में दो दर्जन से अधिक किसानों के लगभग 40 बीघे खड़ी अरहर एवं गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देने के साथ ही अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार हाईटेंशन तार के टूटकर गिर जाने से वीरेंद्र कुशवाहा की खलिहान में काटकर रखी गई 300 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।