फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लाठी-डंडे से पीटकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदीस्य की हत्या

लाठी-डंडे से पीटकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदीस्य की हत्या

Wed, 15 May 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से पीटकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदीस्य की हत्या
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मनिहारी में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर सगे भाइयों और भतीजों ने लाठी-डंडे से पीटकर पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मनिहारी गांव निवासी लछिराम यादव के बेटे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामअवध यादव (65) के भाइयों में लंबे समय से खेत की जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर आए दिन झगड़ा-फसाद होता रहता है। रामअवध के बेटे बिरजू इसी ग्राम पंचायत में विद्यालय चलाते हैं। उसके पिता वहीं पर रहते थे। बुधवार की दोपहर जैसे ही रामअवध घर पर पहुंचा, जमीनी विवाद को लेकर भाई और भतीजा के बीच कहासुनी होने लगी। बात शांत होने के बजाय बढ़ती गई। इसी बीच भाई और भतीजों ने लाठी-डंडे से रामअवध पर हमला बोल दिया। उसे इस कदर मारपीट कर घायल कर दिया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजाराम पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पुत्र गजराज यादव की तहरीर पर रामलाल, रामाधार, रामजन्म, दीपक, टुनटुन, दया, छोटू, भोलू और महेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा होती रही है। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल थी कि जमीन के टक्कर में भाइयों ने भाई का ही कत्ल कर दिया। लोग घटना को अंजाम देने भाइयों और भतीजों को कोसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed