फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्या के बाद दहशत फैलाने के लिए किया हवाई फायर 19-50-44

हत्या के बाद दहशत फैलाने के लिए किया हवाई फायर 19-50-44

Wed, 28 Nov 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद दहशत फैलाने के लिए किया हवाई फायर 19-50-44
गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के पट्टी गरीब (मई) गांव के चकुरापुर मौजा के पास दिनदहाड़े हुई युवक अंकुर सिंह की हत्या के बाद हमलावरों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो बार हवा में भी गोलियां दागी। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। काश ! समय रहते पुलिस हरकत में आई होती तो घटना को रोका जा सकता था। कई ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि दहशतगर्दों ने राइफल से युवक को गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों को घटना स्थल की तरफ दौड़ते देख हमलावरों ने दो हवाई फायरिंग भी की। परिवार की मानें तो अंकुर की हत्या पैसे के लेन-देन में की गई है। पट्टीदार आए दिन कहासुनी के साथ ही मारपीट पर उतारू हो जा रहे थे। इससे परिवार के लोग दहशत में रहते थे।
विज्ञापन

बीते 28 सितंबर को मृतक की मां पैसा मांगने गई थी और न देने पर छेड़खानी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई थी। बावजूद पुलिस मामले को तनिक भी गंभीरता से नहीं ली और आजतक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। हत्या के बाद परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में इस बात की चर्चा होती रही कि यदि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद अंकुर सिंह की हत्या नहीं हुई होती। उधर, अंकुर सिंह की हत्या की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी कामनी सिंह सहित मृतक की मां और अन्य लोग बदहवास होकर घटना स्थल की ओर दौड़ पर पड़े थे। जैसे ही मृतक अंकुर पर उनकी नजर पड़ी, दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगी। पत्नी कामनी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वह रोते-रोते कभी पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपनी तीन वर्षीय पुत्री का चेहरा देख दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लग रही थी। उसे सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed