फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदमाशों ने तमंचा से वार कर नकदी और मोबाइल लूटा

बदमाशों ने तमंचा से वार कर नकदी और मोबाइल लूटा

Tue, 23 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचा से वार कर नकदी और मोबाइल लूटा
सादात(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ससना गांव के पास मंगलवार की सुबह बाइक सवार तीन बदमाश पशु की खरीददारी कर लौट रहे पशुपालक को तमंचा की मुठिया से वार कर घायल कर दिया और उसके पास से 72 हजार नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस निवासी सद्दाम कुरैशी (35) क्षेत्र के करीमुल्लानपुर गांव से एक पड़वा खरीद कर अपने चचेरे भाई कलीम के साथ घर लौट रहा था। सद्दाम एक हाथ से साइकिल की हैंडिल और दूसरे से पड़वा के गले में बंधी रस्सी को पकड़ रखा था, जबकि उसका चचेरा भाई पड़वा के पीछे चल रहा था। इसी बीच दोपहर में वह जैसे ही ससना गांव के पास स्थित नहर किनारे पहुंचे, पहले से वहां खड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोका और तमंचा की मुठिया से वार कर घायल कर दिया, जिससे वह और उसका चचेरा भाई सहम गए। इसके बाद बदमाशों ने सद्दाम की जेब से 72 हजार नकदी निकालने के साथ ही उसका मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लुटेरे मौके से फरार हो गए। उनके भागते ही पीड़ित शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी सैदपुर डा. तेजवीर पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित ने तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed