फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली चोरी में 20 के खिलाफ एफआईआर

बिजली चोरी में 20 के खिलाफ एफआईआर

Sun, 10 Jun 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में 20 के खिलाफ एफआईआर
खानपुर(गाजीपुर)। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार की देर शाम क्षेत्र के अनौनी, सौना गांव सहित अन्य गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां चोरी से बिजली जला रहे 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। वहीं बकाया और जुर्माना का डेढ़ लाख जमा कराया गया। चेकिंग के चलते लोगों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के प्रभारी बालमीत सिंह के नेतृत्व में देर शाम तक अनौनी और सौना गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों के कनेक्शनों, मीटर, लोड की जांच की गई। जांच में कई लोग विद्युत की अधिक खपत करते हुए पाए गए। ऐसे लोगों को लोड बढ़वाने के लिए कहा गया। जांच में 20 लोग चोरी से बिजली जलाते हुए पाए गए। इन लोगों के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा बकाया और जुर्माना का डेढ़ लाख जमा कराया गया। प्रभारी बालमीत सिंह ने कहा कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। इस दौरान अगर कोई चोरी से बिजली जलाते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों का अधिक विद्युत बिल बकाया है, उन्हें इस बात की हिदायत दिया कि जल्द से जल्द बकाया जमा कर दें, अन्यथा उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। टीम में सैदपुर उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, जेई मोहनलाल और नाथू यादव आदि मौजूद थे। चेकिंग के चलते लोगों में अफरा-तफरी मची रही जो लोग कटिया कनेक्शन से बिजली जला रहे थे, वह आनन-फानन में अपना केबिल उतारने में जुट गए। कई लोग घरों में ताला लगा कर इधर-उधर हट गए। टीम के जाने के बाद वापस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed