फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान राख

आग से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान राख

Mon, 19 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आग से नगदी समेत लाखों रुपये का सामान राख
दिलदारनगर (गाजीपुर)। नगसर थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक इनवर्टर-बैटरी की दुकान में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें 9 हजार रुपये नगदी सहित लाखों रुपये से अधिक के सामान जलकर राख हो गए। सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित दुकानदार मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। गगरन गांव निवासी राजू शर्मा की नगसर रेलवे स्टेशन के पास इनवर्टर और बैटरी की दुकान है। देर रात अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई। सुबह दुकान से निकल रहे धुएं को देख लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित दुकानदार राजू शर्मा ने बताया कि 12 बैटरी, 10 इनवर्टर, एलईडी टीवी सहित काउंटर में रखा नगदी करीब 9 हजार जलकर राख हो गया। आग लगने की घटना की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed