{"_id":"5aa95ffa4f1c1b8c778b58c1","slug":"21521049594-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर पुलिस टीम ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से एक पिस्तौल, कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस को यह कामयाबी रेवतीपुर-नगदिलपुर -गहमर बाईपास मार्ग के पास स्थित पुलिया पर मिली। पुलिस के मुताबिक, अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए एकांत में छुपा था।
रेवतीपुर गांव के बहोरिक राय पट्टी निवासी अमित राय पुत्र राजेंद्र राय हत्या, लूट, हत्या का प्रयास सहित दर्जनभर मामलों में वांछित है। पिछले कुछ महीने से यह पुलिस की आंख में धूल झोंक रहा था। पुलिस शातिर अपराधी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की रात रेवतीपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि रेवतीपुर-गहमर-हसनपुरा बाईपास मार्ग पर मां कामाख्या मंदिर से कुछ दूर पहले नहर पर स्थित पुलिया के पास एक शातिर बदमाश असलहा सहित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खबर मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने उक्त स्थान की घेराबंदी कर वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देख युवक भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और रुकने को कहा, लेकिन वह रेवतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को लक्ष्य कर पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायर झोंककर भागने लगा। पुलिस टीम किसी तरह बचती हुई बदमाश का पीछा करती रही। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया। पुलिस अमित राय को थाने लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो पता चला कि उसने अपना हाल मुकाम अमित राय पुत्र राजेंद्र राय बहोरिक राय पट्टी निवासी रेवतीपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस तथा एक खोखा बरामद किया। रेवतीपुर निवासी अमित राय काफी शातिर किस्म का अपराधी है। उसका कई बड़े शूटरों और आपराधिक गैंग से नजदीकियां रही है। यही नहीं उसने काफी कम उम्र में ही जरायम की दुनिया में अपनी अच्छी- खासी पकड़ बना ली थी। अमित के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों संगीन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक अमित भांवरकोल थाने के चर्चित वरमेश्वर उपाध्याय हत्याकांड में था। इसके अलावा वह अभी तक कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस संबंध में रेवतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया अमित राय काफी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके ऊपर जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं।