फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गुमटी का दरवाजा तोड़कर चोरी

गुमटी का दरवाजा तोड़कर चोरी

Sun, 30 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गुमटी का दरवाजा तोड़कर चोरी
गुमटी का दरवाजा तोड़कर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित बाईपास फाटक के समीप एनएच 97 (24) पर सड़क के किनारे स्थित चाय की एक गुमटी को तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया।

स्टेशन बाजार क्षेत्र के कांशीराम शहरी आवास निवासी हरिश्चंद्र बाईपास रेलवे फाटक के पास गुमटी में चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है। रोज की तरह शनिवार देर शाम भी वह दुकान बंद कर घर चला आया। इसी बीच चोरों ने देर रात दरवाजा तोड़कर उसमें रखी नगदी सहित हजारों का सामान लेकर चंपत हो गए। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो टूटा दरवाजा देख उसके होश उड़ गए। सामान का मिलान किया तो पता चला कि गल्ले में रखे करीब एक हजार के सिक्कों सहित हजारों का साबुन, सिगरेट तंबाकू गुटका आदि गायब था। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पी ड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed