{"_id":"5b1181a94f1c1b986e8b5bf8","slug":"201527873961-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के बर्रैंया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार यादव पर पिछले रविवार को हुए जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोली लगने से घायल शैलेंद्र का अभी इलाज चल रहा है। उनके भाई सुनील कुमार यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस को सूचना मिली की गोली मारने का आरोपी आजाद सिंह रजनीपुर क्रासिंग के पास खड़ा है । पुलिस ने उसे मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।
विज्ञापन