{"_id":"5ad238c44f1c1b57098b47ec","slug":"201523726532-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन विलंबित होने गुस्साए यात्रियों ने किया हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन विलंबित होने गुस्साए यात्रियों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गहमर। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में शनिवार को 12141 लोकमान्य तिलक पाटलीपुत्र सुपर फास्ट ट्रेन बिहार प्रांत के कुशलपुर हाल्ट के पास ओएचई तार टूटने से खड़ी थी। ट्रेन के विलंबित होने से गुस्साए यात्रियों ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए यात्रियों ने पैनल रूम का शीशा तोड़ने के साथ प्लेटफार्म पर काम कर रहे तीन लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया। इस उत्पात की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने हंगामा कर रहे यात्रियों को खदेड़ने के साथ दो को धर दबोचा। जीआरपी पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
दानापुर रेलखंड के मुगलसराय-पटना रेलमार्ग पर स्थित बरुना-डुमरांव के बीच कुशलपुर हाल्ट के पास शनिवार को ओएचई तार टूट जाने से लगभग चार घंटे तक डाउन ट्रैक में एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन ठप था। इससे डाउन में जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। ओएचई तार टूट जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय मंडल से संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी टावर वैगन को लेकर सवा दस बजे मौके पर पहुंचे। लगभग एक बजे तार की मरम्मत कर परिचालन को बहाल कराया गया। इस दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन के लूप लाइन में 12141 लोकमान्य तिलक पाटलीपुत्र सुपर फास्ट खड़ी थी। ट्रेन के खड़ा होने से गुस्साए यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच गए और पैनल रुम में घुसकर हंगामा करना शुरु कर दिया। ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारियों ने हंगामा करने से मना किया तो यात्रियों ने कर्मचारियों से हाथापाई करते हुए पैनल रुम का शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। इससे प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह देख प्लेटफार्म पर चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूर पैनल रुम का दरवाजा और खिड़की का शीशा को तोड़ रहे यात्रियों को समझने बुझाने लगे। इस दौरान उग्र हो चुके यात्रियों ने काम छोड़कर समझाने पहुंचे मजदूर कुंदन कुमार सिंह, कलीम खांन, मंगरु गुप्ता को मारपीटकर घायल कर दिए। यह देख स्टेशन अधीक्षक ने इसकी सूचना पर जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस टीम ने लाठी पटककर हंगामा कर रहे यात्रियों को खदेड़ा। साथ ही जीआरपी पुलिस बिहार प्रांत के दरभंगा जनपद के घनश्यामपुर गांव निवासी रामलखन झा (40) और भभुआ जनपद के कचिला थाना क्षेत्र के वरूणा गांव निवासी नौशाद अंसारी को पकड़कर थाने ले आई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक साधू यादव ने बताया कि ओएचई तार टूटने से डाउन की लगभग आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई थी। इसे ठीक कराने के बाद परिचालन शुरू करा दिया गया है। उग्र यात्रियों के तोड़फोड़ से रेलवे के हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। जीआरपी दिलदारनगर थाना के प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि तोड़फोड़ कर रहे दो को हिरासत में ले लिया गया है। इन्हें रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया।