{"_id":"5abd20a54f1c1bc3618b45b4","slug":"201522344101-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमलाकर प्रबंधक से लूट ली बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से हमलाकर प्रबंधक से लूट ली बाइक
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मठिया-जीयनदासपुर के बीच स्थित पुलिया के पास बुधवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने चाकू से हमला कर निजी आईटीआई स्कूल के प्रबंधक को जख्मी कर दिया और बाइक लूट कर फरार हो गए। प्रबंधक के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले आए, जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल प्रबंधक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
सेमरा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ सिंटू (28) शहर के पास निजी आईटीआई चलाते हैं। देर रात जिला मुख्यालय से प्रबंधक शैलेंद्र बाइक लेकर घर जा रहे थे। वह जैसे ही मठिया-जीयनदासपुर के बीच स्थित एक पुलिया के पास पहुंचे, वहां खड़े दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। अभी वह कुछ समझ-पाते की नकाबपोश एक बदमाश बाइक की चाभी छीनने लगा। इसे लेकर बदमाश और प्रबंधक के बीच कहासुनी होने के साथ हाथापाई होने लगी। यह देख दूसरे बदमाश ने उनके ऊपर चाकू से वार कर दिए। चाकू उनके दाएं कंधे पर लगा और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इतने में दोनों बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घायल प्रबंधक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। सुबह घायल के पिता आनंदेश्वर राय ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में सीओ अनिल राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।