फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ईंट गिरवाने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की गला दबाकर की गई हत्या

ईंट गिरवाने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की गला दबाकर की गई हत्या

Tue, 14 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
ईंट गिरवाने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ की गला दबाकर की गई हत्या
खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के अलीमापुर गांव में मंगलवार को ईंट गिराने को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों ने अधेड़ की गला दबाकर और मारपीट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीमापुर गांव निवासी सिमरन राम (50) सरकारी आवास के लिए मिले पैसे से मकान का निर्माण कराने के लिए घर के सामने सड़क के दूसरी तरफ ईंट गिरवाकर किसी काम से चला गया। इसके बाद सड़क के किनारे स्थित फौजदार राम और उसके परिवार के लोग ईंट गिराने को लेकर सिमरन राम के परिवार से भिड़ गए। इसकी जानकारी होते ही सिमरन राम भी मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगा। अभी मामला शांत हो रहा था क िफौजदार राम और उसके दो पुत्र तारकेश्वर राम एवं राहुल राम ने सिमरन राम को पकड़कर मारने-पिटने लगे और गला दबाकर उसकी हत्या कर दिए। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र दीपक राम की तहरीर पर पुलिस ने फौजदार राम और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर आरोपी फौजदार राम सहित दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed