फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल

छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल

Wed, 18 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के मामले में पुलिस ने एक को भेजा जेल
थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित चट्टी पर एक शिक्षिका के साथ दो युवकों द्वारा की गई छेड़खानी के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। जबकि दूसरे आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि एक गांव की चट्टी पर बीते 17 अक्तूबर की देर शाम दो युवकों ने अपने भाई के साथ घर जा रही शिक्षिका के साथ छेड़खानी और मारपीट का किया था। आवाज सूनकर स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया था। जबकि दूसरा आरोपी युवक पकड़े जाने की डर से फरार हो गया था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ की थी। साथ ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूरी रात दबिश देती रही। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सुबह एक पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में सीओ डॉ. कृष्णाकांत सरोज ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed