फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल

Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार में दो गुटों में बीते दिनों हुई मारपीट और रोडवेज बस में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गली से निकलने के दौरान एक ट्रैक्टर से बरहपुर के एक व्यक्ति को हल्के रूप से टक्कर लग गया था। इसे लेकर उसकी चालक से व्यक्ति के कहासुनी होने लगी थी। देखते ही देखते बात बढ़ गई थी और ट्रैक्टर चालक गाली-गलौज करते हुए उक्त व्यक्ति से हाथापाई पर उतारू हो गया। इससे नाराज होकर टक्कर लगने वाले व्यक्ति के परिवार वालों ने ट्रैक्टर चालक राजन यादव और उसके बड़े भाई राहुल यादव की पिटाई कर दी थी। जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इससे चालक के पक्ष के लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उधर से गुजर रही रोडवेज बस में तोड़फोड़ करते हुए शीशे तोड़ दिया। इससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। करीब आधा घंटे तक हाई-वे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रियों को वहां से खदेड़ा था। इस मामले में रोडवेज बस चालक श्याम नारायण ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बस में तोड़फोड़ करने और मारपीट के मामले में घायल राहुल यादव के भाई राजन यादव ने तीन नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि बस में तोड़फोड़ के आरोपी इशोपुर निवासी राणा प्रताप यादव, बरहपुर निवासी पवन जायसवाल उर्फ कल्लू तथा बासाबंद निवासी आलोक यादव तथा मारपीट के मामले में बरहपुर निवासी राजकमल सिंह का चालान कर जेल भेज दिया गया। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तंार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed