{"_id":"5bb7a1a9867a5507b136e4f9","slug":"191538761129-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर धावा बोल की लूटपाट, महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर धावा बोल की लूटपाट, महिला को पीटा
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा। थाना क्षेत्र के लखंचदपुर गांव में गुरुवार की रात एक मकान में धावा बोलकर बदमाशों ने एक महिला की पिटाई की और लाखों का सामान लूट ले गए। आहट सुनकर जगी महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर बेहोश कर दिया। शुक्रवार की सुबह घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
लखंचदपुर गांव निवासी मनोज सिंह का परिवार रोज की तरह गुरुवार की रात भी खाना खाने के बाद सो गया। रात में किसी समय बदमाश छत पर लगे दरवाजे को तोड़कर मकान में प्रवेश कर गए। बदमाश एक बक्सा और एक अचैटी तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नकदी और करीब दो लाख के सोने-चांदी का जेवरात निकाल लिए। करीब तीन बजे खटपट की आवाज सुनकर मनोज की पत्नी रेनू की नींद टूट गई। वह बिस्तर से उठकर आंगन की तरफ बढ़ी तो देखा कि चार की संख्या में लुटेरे मौजूद थे। उनके शोर मचाने के पूर्व ही लुटेरों मुंह बंद कर दिया और लात-घूसों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह बेहोश हो गई। इसी दौरान रेनू की सास भी जगने के बाद आंगन की तरफ आई तो देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है, वहीं पर बहू भी बेहोश पड़ी थी। यह देख वह शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन की। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उनका कहना था कि बदमाशों के मन में पुलिस का जरा भी भय नहीं रह गया है। शायद यही कारण है कि आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। पुलिस रिपोर्ट तो दर्ज कर ले रही है, लेकिन किसी मामले का खुलासा नहीं कर पा रही है।