फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बारह हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

बारह हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
बारह हजार का इनामिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
मुहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की देर रात बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर घर पर छापेमारी कर एक 12 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। उसका चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देश पर थानों की पुलिस वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। कोतवाल कृष्ण कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तहसील गेट के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के जफरपुरा निवासी 12 हजार का इनामी अपराधी सेराज उर्फ बाबू कसाई अपने घर पर मौजूद है। यह सूचना मिलते ही कोतवाल हरकत में आ गए और तत्काल पुलिस टीम के साथ बदमाश के घर के लिए रवाना हो गए। घर पर छापा मार कर अकबर कुरैशी के पुत्र सेराज उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आया बदमाश काफी दिनों से फरार चल रहा था। अभियुक्त के खिलाफ तमंचा एवं चाकू दिखा कर बाइक लूट, चोरी सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग पा रहा था। अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल कृष्ण कुमार सिंह के साथ शाहनिंदा चौकी प्रभारी उमेशचंद्र विश्वकर्मा, उप निरीक्षक रामप्रकाश तिवारी, कांस्टेबल सनय कुमार, विवेक कुमार यादव, चंदन कुमार सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed