फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चार शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

चार शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Tue, 15 Jan 2019 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
चार शराब तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
सेवराई (गाजीपुर)। सोमवार की सुबह गहमर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। वाहन चेकिंग के दौरान उसने मगरखाई मोड़ के पास चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से 45 पेटी में रखी 2025 शीशी शराब बरामद कर ली। थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए तस्कर काफी समय से तस्करी के काम में लिप्त हैं। वह बिक्री के लिए शराब को बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

गहमर प्रभारी निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ सुबह करीब साढ़े चार बजे मगरखाई मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी आगे एक बाइक और उसके पीछे एक चार पहिया वाहन आता दिखाई दिया। पास आने पर पुलिस ने दोनों वाहनों को रोक लिया। जीप की तलाशी लिया तो उसमें 45 पेटी में रखी 2025 शीशी पंजाब निर्मित अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने जीप में सवार गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी प्रदीप कुमार, अक्षयवर और बाइक सवार बक्सर बिहार के चौसा थाना मुफस्सिल निवासी जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ जीउत एवं सोनू पांडेय को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत 1 लाख 21 हजार पांच सौ रुपये है। पुलिस ने अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed