फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लूट का आरोपी जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

लूट का आरोपी जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार

Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
लूट का आरोपी जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
जमानिया (गाजीपुर)। लूट की घटना सहित कई अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल अपराधी एवं जिला पंचायत सदस्य को रविवार की शाम दरौली मच्छरमारा मार्ग पर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से लूट के 5500 रुपये नगद तथा लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया। अन्य तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

बीते 15 अगस्त को संतोष यादव पुत्र पतिराम यादव निवासी ग्राम चक्की थाना बरहपुर जिला बक्सर बिहार ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश बिंद ने अपनी बोलेरो को बेचने का सौदा मुझसे किया था। कुछ लोगों की मौजूदगी में मैने बीते 14 अगस्त को साढ़े पांच लाख रुपये रामप्रवेश बिंद को दे दिया था। रामप्रवेश ने भी 100 रुपये के स्टांप पेपर पर गाड़ी के एवज में रुपया लेने की बात लिखकर मुझको दे दिया था। जब मैने रामप्रवेश से गाड़ी मांगी तो चाभी अपने दोस्त के पास होने की बात बताया और अगले दिन आने को कहा। अगले दिन वह अपने जीजा रामदुलार यादव एवं कुछ अन्य साथियों के साथ उसके घर मच्छरमारा पहुंचा तो वह हम लोगों को गाड़ी को मिस्त्री लाने के लिए जमानिया चलने को कहा और जीजा रामदुलार को अपनी बाइक पर बैठाकर हमीदपुर अपने जीजा के घर पहुंच गया। वहां जीजा को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर रामप्रवेश बिंद एवं उसकी पत्नी मुन्नी देवी तथा साथी आलोक एवं प्रमोद बिंद ने मारपीट कर 16 हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अपने साले को समझा देना कि साढ़े पांच लाख रुपये भूल जाए। जीजा ने जब इसकी जानकारी हम लोगों को दी तो थाने में घटना की लिखित तहरीर दी गई थी। उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद रावत ने बताया कि पीड़ित संतोष की तहरीर पर 16 अगस्त को ही रामप्रवेश बिंद और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के साथ ही साथी आलोक तथा प्रमोद बिंद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लुटेरों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार की शाम दरौली मच्छरमारा मार्ग पर रामप्रवेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया। लिखा-पढ़ी के उसे जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बताया कि रामप्रवेश बिंद पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed