फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डंपर की जद में आने से मिठाई दुकानदार की मौत

डंपर की जद में आने से मिठाई दुकानदार की मौत

Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
डंपर की जद में आने से मिठाई दुकानदार की मौत
जंगीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरशदपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह एक मिट्टी लदे डंपर की जद में आने से एक दुकानदार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस मामले में मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उधर पुलिस ने हादसे के बाद चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इलाके के अरशदपुर निवासी राजू गुप्ता (30) लावा मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता था। भोर में वह शौच करने खेत की तरफ जा रहा था। अरशदपुर गांव के पास फोरलेन पर अचानक मिट्टी गिराने जा रहे डंपर की जद में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची गई और गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पाकर पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही डंपर को कब्जे में ले लिया। दोनों को थाने लाई ओर चालक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष वैभव मिश्रा ने बताया कि मृतक राजू के पिता मुन्ना गुप्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed