फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाइक-पिकप भिड़े, पिता-पुत्री की मौत

बाइक-पिकप भिड़े, पिता-पुत्री की मौत

Fri, 08 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
बाइक-पिकप भिड़े, पिता-पुत्री की मौत

विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के मठसरैया गांव के पास शुक्रवार की शाम पिकप और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि पत्नी चुटहिल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शव और वाहन को कब्जे में ले लिया।

वाराणसी के फूलपुर निवासी संजय माली (40) अपनी पुत्री पूजा माली (10) और पत्नी संजू देवी के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी मेहनाजपुर आ रहे थे। इसी दौरान शाम को करीब चार बजे मठसरैया गांव के सामने आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में पिता संजय और पुत्री पूजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी संजू देवी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़ क र फरार हो गया। घटना स्थल के आसपास लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और पिकअप को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। घायल संजू देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजवाया। जानकारी होने के बाद मृतक के परिवार के लोग थाना पहुंच गए। घायल संजू देवी को उपचार के बाद परिजन घर लेकर चले गए। थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed