फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 21 Mar 2018 12:15 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
दुबिहां (गाजीपुर)। बरेसर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव में पति द्वारा सोमवार को पत्नी की पिटाई कर उसके बाल काटने के मामले में पुलिस कप्तान ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला के निर्देश पर पति सहित परिवार के आठ लोगों के खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर थाने के लल्लन शर्मा की बेटी सबिता शर्मा (30) की शादी 28 मई 2013 में बरेसर थाने के अलावलपुर निवासी पारसनाथ शर्मा के बेटे अरविंद शर्मा से हुई थी। इस बीच सबिता ने एक बेटी को भी जन्म दिया। लेकिन शादी के बाद से ससुराल के अन्य सदस्य दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करते रहे। कुछ माह से पति भी आए दिन पत्नी को प्रताड़ित करता था। ससुराल वाले दहेज में सोने की सिकड़ी और बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ में की गई थी। जिसमें सुनवाई के बाद सुलह-समझौता कराकर 11 मार्च 2018 को पति अरविंद शर्मा के साथ पत्नी को ससुराल भेज दिया गया। इस दौरान पति अरविंद शर्मा उसे आए दिन मारने-पीटने लगा। सोमवार को उसने सबिता की पिटाई कर नाखून से जख्मी कर दिया और उसके बाल काट दिए। किसी तरह सबिता सीधे पुुलिस कप्तान के पास पहुुंची। एसपी सोमेन वर्मा ने पीड़िता का मेडिकल कराने का आदेश दिया। साथ ही एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला को मामले की जांचकर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस आदेश के बाद मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर करीमुद्दीनपुर थाने में पति सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed