फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   उर्वरक विक्रेता की हत्या में इनामिया विकास था शामिल

उर्वरक विक्रेता की हत्या में इनामिया विकास था शामिल

Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
उर्वरक विक्रेता की हत्या में इनामिया विकास था शामिल
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी उर्वरक विक्रेता सिद्धनाथ यादव की हत्या में पुलिस की विवेचना में 25 हजार के इनामिया विकास खरवार का नाम प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

फाकराबाद चट्टी पर उर्वरक की दुकान चलाने वाले प्रतापपुर निवासी सिद्धनाथ यादव की बीते वर्ष रात में घर से खाना खाकर दुकान पर जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों को दूसरे दिन हुई थी। इसका पर्दाफाश कुछ दिन पहले पुलिस ने करते हुए मृतक के बड़े भाई रामबदन यादव के पुत्र राजाराम यादव और पड़ोसी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि विवेचना में पुलिस को पता चला कि इस घटना में अपराधी विकास खरवार भी शामिल था। इस मामले में जेल जा चुके आरोपी राजाराम यादव के घर पर आकर 25 हजार का इनामिया ठहरता था। घटना के दिन भी विकास खरवार गिरफ्तार आरोपियों के साथ देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed