फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दो प्रांतों के लिए आतंक बने चंदन ने न्यायालय में किया आत्मसर्मण

दो प्रांतों के लिए आतंक बने चंदन ने न्यायालय में किया आत्मसर्मण

Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
दो प्रांतों के लिए आतंक बने चंदन ने न्यायालय में किया आत्मसर्मण
बिहार और प्रदेश पुलिस के लिए आतंक का पर्याय बन चुके दो हत्याओं और कई संगीन मामलों में वांछित रेवतीपुर थाना क्षेत्र के वीरऊपुर गांव निवासी चंदन राजभर ने शनिवार की देर शाम पुलिस को चकमा देकर अपर जिला जज विशेष एसी-एसटी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उसके आत्मसमर्पण की भनक लगते ही रेवतीपुर पुलिस ने न्यायालय से उसे पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 13 अगस्त की रात बक्सर जिला के राजपुर थाना निवासी रमेश सिंह उर्फ अतुल सिंह (35) की धारदार हथियार और गोली से मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई ने रेवतीपुर थाना में चंदन राजभर को इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया था। इसी बीच बीते 19 अक्तूबर की रात को अपने घर में सोए लवकुश पासवान (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने चंदन राजभर, ग्राम प्रधान रामदयाल समेत कुल तीन-चार लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या की साजिश, एसी-एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि चंदन राजभर को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed