{"_id":"5ca651bebdec2214530faceb","slug":"171554403774-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला की मौत, काटा बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसव के दौरान महिला की मौत, काटा बवाल
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के एक निजी नर्सिंग होम में बुधवार की रात प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जम कर हंगामा किया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इस प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही नर्सिंग होम के चिकित्सक और तीन नर्सों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी डा. प्रगति कुमार कुशवाहा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की गहन जांच की। इसमें नर्सिंगहोम के सभी कागजात और मुहर फर्जी मिले। तलाशी लेने पर करीब 60 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। उक्त नर्सिंग होम से दवाएं भी बरामद की गई हैं। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के खोवा मंडी रौजा में ममता हास्पिटल के नाम से एक नर्सिंग होम लंबे समय से संचालित हो रहा था। इसे डाक्टर यूके सिंह संचालित करते थे। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवरिया सैय्यद गांव निवासी सीमा पटेल (23) पत्नी श्रवण पटेल प्रसव के लिए बुधवार की रात परिजनों के साथ जिला अस्पताल आई, वहां आशा बहू माधुरी देवी उसे ले जाकर रौजा स्थित ममता नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजन वहां हंगामा शुरू कर दिए। मुहल्लेवासियों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल धनंजय मिश्रा, महिला प्रभारी थानाध्यक्ष निधि गुप्ता, रजदेपुर चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। छानबीन करने पर मौके पर पहुंची डाक्टर, आशा बहू और तीन नर्स को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी डा. प्रगित कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे और जांच किया तो सभी कागजात फर्जी पाए गए। इतना ही नहीं अस्पताल से फर्जी मुहर भी बरामद की गई। टीम द्वारा तलाशी लेने पर करीब 60 हजार रुपये वहां से बरामद किए गए और बहुत सारी दवाएं भी बरामद हुईं। इस मामले में एसपी सिटी प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कोतवाली में धारा 304, 420 तथा 120 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने फर्जी तरीके से चल रहे नर्सिंग होम को सील कर दिया।