फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देने पर आक्रोश

प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देने पर आक्रोश

Tue, 26 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देने पर आक्रोश
मुहम्मदाबाद। सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों के चयन एवं सत्यापन के नाम पर लेखपालों द्वारा अवैध वसूली का विरोध करना सुरतापुर के ग्राम प्रधान को महंगा पड़ा। लेखपाल की ओर से ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देने पर प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद विकासखंड के सुरतापुर गांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के सत्यापन में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अवैध वसूली का विरोध करने पर महिला लेखपाल ने ग्राम प्रधान सुरतापुर के विरुद्ध दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करा दी। इससे ग्राम प्रधानों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक अलका राय से इस संबंध में लेखपालों के खिलाफ शिकायत की। श्रीमती राय ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांचकर अवैध वसूली करने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। लेखपाल एवं ग्राम प्रधान विवाद में लेखपाल संघ एवं ग्राम प्रधान संघ ने एक-दूसरे के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल ने कहा कि ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर उनसे न्याय की गुहार लगाएगा। अगर ग्राम प्रधान संतोष पासवान के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो ग्राम प्रधान संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed