फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोर चुरा ले गए सबमर्सिबल

चोर चुरा ले गए सबमर्सिबल

Fri, 22 Feb 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
चोर चुरा ले गए सबमर्सिबल
दिलदारनगर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलदारनगर गांव निवासी पुलिस विभाग के पूर्व उप निरीक्षक के अहाते में लगा सबमर्सिबल किसी समय दरवाजा का ताला तोड़ कर चोर चुरा ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

दिलदारनगर गांव निवासी पुलिस विभाग के पूर्व उप निरीक्षक रामवृक्ष सिंह ने पानी की सुविधा के लिए मकान के अहाते में सबमर्सिबल लगाया था। पांच दिन पहले वह परिवार के साथ प्रयागराज गए थे। गुरुवार की देर शाम वह वहां से लौटे। शुक्रवार की सुबह पानी की जरूरत होने पर अहाते में लगा सबमर्सिबल चलाने के लिए गए तो देखा की दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और सबमर्सिबल गायब है। इसकी जानकारी होते ही वहां पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़ित ने चोरी की तहरीर थाना में दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed