फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से विवाहिता की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से विवाहिता की मौत

Wed, 26 Dec 2018 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से विवाहिता की मौत
कासिमाबाद(गाजीपुर)। कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर मिर्जाबाद गांव के सामने मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में पति ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सिधउत गांव निवासी रमेश सिंह की पत्नी मंजू सिंह (45) पति से अनबन के कारण अपने मायका मिर्जाबाद में अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे घर से खेत के लिए निकली थी। इसी समय कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर गांव के सामने ही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। सड़क किनारे पड़ी मंजू पर जैसे ही ग्रामीणों की नजर पड़ी, उन्होंने इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दी। परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और मंजू को उपचार के लिए मऊ ले गए। वहां एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर और मृतका के इकलौते पुत्र पिंटू सिंह, जो छत्तीसगढ़ के रायपुर में प्राइवेट नौकरी करता है, को मां के मौत की जानकारी देने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों से दुर्घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति रमेश सिंह ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed