{"_id":"5bbf8c7abdec22501e3ea829","slug":"171539279994-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट-पाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरों को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट-पाट
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर बुधवार की रात एक दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने भट्ठा के मुनीब सहित दर्जन भर मजदूरों को बंधक बनाकर लूटपाट किया। इस दौरान आठ हजार नकदी, एक मोबाइल और एक टार्च लेकर फरार हो गए। सुबह भट्ठा स्वामी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी।
घटना के संबंध में बताया गया कि तियरी मौजा स्थित एक ईंट उद्योग पर रात में करीब एक बजे आठ की संख्या में नकाबपोश बदमाश पहुंचे। वहां सो रहे जेसीबी चालक द्वारिका एवं मुनीब जितेंद्र सहित सात मजदूरों को तमंचे से आतंकित करते हुए रस्सी से उनका हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। उनके पास मौजूद आठ हजार नकदी, एक मोबाइल और टार्च को छीन लिया। इसके बाद सभी को कमरे में बंद कर फरार हो गए। गुरुवार की भोर में दूसरे कमरे में सो रही महिला मजदूर जगी तो कमरे में बंद मजदूर उन्हें आवाज लगाने लगे। इस पर वहां पहुंचकर महिलाओं ने दरवाजा खोला। मुनीब ने तत्काल घटना की जानकारी भट्ठा स्वामी को दी। सूचना मिलते ही मालिक जमालुद्दीन खां वहां पहुंच गए और मजदूरों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद भट्ठा स्वामी जमालुद्दीन ने बताया कि घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। उधर लोगों में यह चर्चा थी कि बदमाशों ने इसी क्षेत्र के एक और ईंट भट्ठा पर मजदूरों से लूटपाट की, लेकिन भट्ठा स्वामी ने इसकी तहरीर नहीं दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है और न ही किसी ने तहरीर दी है, जबकि उपनिरीक्षक का कहना था कि भट्ठा स्वामी की तरफ से तहरीर दी गई है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने बताया कि अभी तक जमानिया कोतवाली की तरफ से मुझे इस तरह की घटना से अवगत नहीं कराया गया है। अगर ऐसी कोई घटना है तो पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।