{"_id":"5bb10b32867a554f1a4b26c4","slug":"171538329394-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामले में पकड़े गए जेई को पुलिस ले गई एंटी करप्शन कोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मामले में पकड़े गए जेई को पुलिस ले गई एंटी करप्शन कोर्ट
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
(फोटो)
रिश्वत मामले में गिरफ्तार जेई एंटी करप्शन कोर्ट में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार पीडब्ल्यूडी के जेई रवि मौर्य को कोतवाली पुलिस ने एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने के लिए रविवार को वाराणसी ले गई। कोर्ट ने आरोपी जेई को जेल भेज दिया। मालूम हो कि शनिवार शाम सिकंदपुर में एक मामले को रफा-दफा करने के लिए शिकायतकर्ता पंकज राय चिंटू को रिश्वत देने के मामले में एसडीएम सदर शिवशरण अप्पा ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा था।
मामला मुहम्मदाबाद तहसील के शेरपुरकलां क्षेत्र के प्रधान का डेरा से जलालपुर मार्ग की विशेष मरम्मत में गड़बउ़ी का है। इस मामले में चिंटू ने डीएम तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद मामले की जांच के लिए डीएम के बालाजी ने सीडीओ हरिकेश चौरसिया की अगुवाई में टीम गठित की। इधर इस कार्य में लिप्त जेई रवि मौर्य चिंटू को मैनेज करने में लग गया। जेई मौर्य उनके सिकंदरपुर आवास पर पहुंचे थे और जबरिया उनकी जेब में नोटों की गड्डी डाल दिए थे। चिंटू ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दी। डीएम की सक्रियता के बाद तुरंत एसडीएम सदर और कोतवाल सिंकदरपुर पहुंचे तथा जेई को रंगे हाथ पकड़ लिया। चिंटू की तहरीर पर शहर कोतवाली में जेई रवि मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उधर, जेई के रिश्वत देने के मामले में पकड़े जाने के बाद लोनिवि की ओर से कराए जा रहे काम को ग्रामीणों ने बंद करा दिया। मौके की नजाकत देखते हुए ठेकेदार भी मजदूरों के साथ वापस हो गया।
विज्ञापन