फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बगहीं गांव में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

बगहीं गांव में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बगहीं गांव में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
मरदह। थाना क्षेत्र के बगहीं गांव अंतर्गत आंबेडकर पार्क में स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शुक्रवार की रात अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नई मूर्ती लगाने के लिए प्रशासन से अपील करते हुए धरने पर बैठने और अराजकतत्वों को चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव ने बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और तत्काल नई प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में कासीमाबाद के क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द नयी मूर्ती लगा दी जाएगी। इस मौके पर वीर रंजन शाही, अजय कुमार रौकी, पेशकार भारती, संदिप कुमार, योगेंद्र राम, गोलू कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, छविराज राम, गोविंद कुमार, प्रदीप कुमार, शेरू कुमार, दिलीप कुमार, रंजित कुमार, सोनू कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed