फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   करेंट प्रवाहित सिक्कड़ से युवक की मौत

करेंट प्रवाहित सिक्कड़ से युवक की मौत

Fri, 13 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
करेंट प्रवाहित सिक्कड़ से युवक की मौत
औड़िहार/खानपुर(गाजीपुर)। सैदपुर थाना क्षेत्र के पियरी बाजार में गुरुवार की सुबह एक हार्डवेयर की दुकान में जंजीर खरीदने गए एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

महमूदपुर हथिनी गांव निवासी घूरा राम (35) आज सुबह करीब आठ बजे बियारी बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर जंजीर खरीदने के लिए पहुंचा। जंजीर दुकान पर टंगी थी और कटे विद्युत तार से सटा हुआ था, जिससे उसमें करेंट प्रवाहित हो रहा है। जैसे ही देखने के लिए घूरा ने जंजीर को पकड़ा, वह करेंट से चिपक गया और चिल्लाने लगा। इससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मची गई। शोर-शराबा के बीच आनन-फानन में लोगों ने लाइन को बंद किया। तत्काल गुर्घटना की सूचना घूरा के परिवार वालों को दिया। जानकारी के कुछ ही देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और झुलसे घूरा को लेकर सैदपुर चिकित्सालय जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव लेकर घर चले गए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के लोग दहाड़े मार कर चीख-पुकार करने लगे। मौके पर मौजूद पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। इस दुर्घटना से जहां परिवार में मातम छा गया, वहीं गांववासी शोक में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed