फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   घर में घुस दबंगों ने की पिटाई, पुलिस पर किया पथराव

घर में घुस दबंगों ने की पिटाई, पुलिस पर किया पथराव

Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस दबंगों ने की पिटाई, पुलिस पर किया पथराव
विज्ञापन

खानपुर(गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक घर में घुस कर महिलाओं की पिटाई कर दी। डायल 100 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर चलाया। पथराव होते ही पुलिस भाग खड़ी हुई और घटना की सूचना थाने को दी। थोड़ी देर में थाने की फोर्स भी गांव में पहुंच गई और आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई। इस मामले में तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर चालान कर दिया गया है।

थाने के बरहिया निवासी लौटन बिंद के घर में गांव के ही कुछ मनबढ़ घुस गए और पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में लौटन बिंद के बेटे भुआल, रीना देवी समेत तीन लोग घायल हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना डॉयल 100 को दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारपीट कर रहे लोगों को पकड़ लिया। उन्हें जैसे ही थाने ले जाने लगी आरोपियों के परिजनों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। संयोग रहा कि घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ और पुलिस खुद को बचाने के लिए आरोपियों को छोड़ भाग खड़ी हुई। कुछ दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंच पूरे प्रकरण की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। पथराव की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद खानपुर सहित आसपास के थानों की पुलिस गांव में पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने राजकुमार, धनराज तथा पिंटू को पकड़ने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। भुआल बिंद की माने तो सभी आरोपी मुंबई में रहते हैं, वहां मेरे परिवार के लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तभी से रंजिश चली आ रही थी। शुक्रवार को सभी शराब के नशे में घर में घुस गए और महिलाओं को मारना-पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस पर भी पथराव किया। इस संबंध में सैदपुर सीओ मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि पकड़े गए राजकुमार, पिंटू और धनराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें चालान कर दिया गया है। मामला पुरानी रंजिश में मारपीट का था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed