{"_id":"5ad4e3454f1c1b320a8b4f08","slug":"171523901253-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धर पकड़ की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने शनिवार की देर शाम सादात थाना क्षेत्र के मौधिया ताल पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान हल्की मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर किया। उनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा और एक बाइक बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप पाठक क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम एवं नंदगंज थाने की पुलिस ने सादात थाना प्रभारी के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी कि उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असलहे और चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधी आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने भीतरी रोड के दक्षिण पुलिया एवं उत्तरी पुलिया की घेराबंदी कर खड़ा हो गई। इसी बीच बाइक सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रूकने का इशारा किया, अपराधी पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेरेबंदी पर बाइक पर सवार तीनों अपराधियों को दबोच लिया। अभियुक्तों ने अपना नाम सादात थाना क्षेत्र के बरवा कला निवासी प्रमोद यादव, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी दिनेश यादव और सैदपुर थाना क्षेत्र के पकवा इनार निवासी विनोद राजभर बताया। पुलिस ने तीनों के पास से 315 बोर का दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा और एक बाइक बरामद किया। अभियुक्त प्रमोद यादव ने बताया कि वह राजेश यादव की भतीजी के अपहरण में जेल गया था। जेल में रहने के दौरान उसकी मुलाकात शिवा बिंद के साथी मुलायम सिंह यादव से हुई, जिसने राजेश यादव की हत्या करने में मेरी मदद करने को कहा था। सैदपुर के एक व्यक्ति की भी हत्या करने के लिए कहा था। आज हम लोग पैसों के लिए एक डा. को लूटने जा रहे थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में नंदगंज थाना प्रभारी रविंद्र श्रीवास्तव, सादात थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सकलदीप सिंह, संजय कुमार पटेल, संजय प्रसाद, विकास श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, राम प्रताप सिंह, विनय यादव, आशुतोष सिंह, संजय सिंह, नगेंद्र सिंह, अवधेश राणा, कासिम सिद्दीकी, अशोक कुमार यादव, संदीप कुमार पांडेय आदि शामिल थे। गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।