फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गोली मारकर अज्ञात युवक की हत्या, दहशत

गोली मारकर अज्ञात युवक की हत्या, दहशत

Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गोली मारकर अज्ञात युवक की हत्या, दहशत
ताजपुरडेहमा/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के गोसलपुर गांव के बाहर सड़क पर 25 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। गोली सिर में लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने तमंचा भी घटना स्थल पर ही फेंक दिया था। शनिवार की सुबह सड़क पर पड़े शव को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मौके से एक तमंचा, एक डायरी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और ताजपुर से बलिया का टिकट बरामद किया है। सीओ मुहम्मदाबाद प्रियांक जैन ने बताया कि करीमुद्दीनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

गोसलपुर गांव के ग्रामीण सुबह गांव से बंधा तक जाने वाली सड़क पर टहलने निकले थे। इसी बीच सड़क के बीचोबीच एक युवक का शव दिखाई दिया। शव के पास एक तमंचा भी पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे ले मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस मौके से 315 बोर का तमंचा, एक डायरी, पॉकेट से एटीएम, बिना सिम और चिप की मोबाइल और ताजपुर से बलिया तक का अनारक्षित रेल टिकट बरामद किया है। मृतक के दाहिने कान से चार इंच ऊपर सिर में गोली लगने के निशान हैं। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इनसेट...
युवक की डायरी में मिला सुसाइड नोट
दुबिहां। ‘मैं बिना किसी जोर-जबरदस्ती के अपने को मौत की नींद सुला रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इसके लिए किसी को दोषी न बनाया जाए।’ इसके बाद सुसाइड नोट में नीचे लिखा है अन्नू कुमार, मैकैनिकल इंजीनियर सिविल एसोसिएट। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बंधे पर शुक्रवार के दिन में एक युवक को मोबाइल पर बात करते देखा गया था। सीओ मुहम्मदाबाद प्रियांक जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
रक्त और फिंगर प्रिंट जांच के विधि विज्ञान केंद्र गया
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाने के गोसलपुर गांव के पास युवक की हत्या के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक के शव के पास गिरा खून, फिंगर प्रिंट सहित मिले अन्य साक्ष्य की जांच के लिए विधि विज्ञान केंद्र लखनऊ भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दस दिन के भीतर जांच रिपोर्ट आ जाएगी।

इनसेट...
काल डिटेल से होगी युवक की शिनाख्त
दुबिहां। गोसलपुर गांव में हुई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में पुलिस को उसकी पहचान के लिए कोई साक्ष्य और तथ्य नहीं मिला है। सीओ प्रियांक जैन ने बताया कि युवक के मोबाइल सेट के जरिए काल डिटेल निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed