फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बालिका को मेडिकल के लिए पुलिस ने भेजा

बालिका को मेडिकल के लिए पुलिस ने भेजा

Thu, 20 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बालिका को मेडिकल के लिए पुलिस ने भेजा
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज में मां के साथ घास गढ़ने गई एक बालिका के साथ थाने पर तैनात चौकीदार के 15 वर्षीय पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार को पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजवाया है। पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर आरोपी को हिरासत में जरूर रखा है। लेकिन चौकीदार के बेटे का मामला होने के नाते इसकी लीपापोती में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपनी सात साल की बेटी और सास के साथ एक इंटर कालेज के परिसर में घास काटने के लिए बुधवार को गई थी। वहां थाने में तैनात चौकीदार का बेटा भी अपनी मां के साथ घास काटने के आया था। सभी घास काटने में व्यस्त थे और बालिका इंटर कालेज के एक भवन के पास खेल रही थी। तभी बच्ची का मुंह दबाकर वह कालेज की ऊपरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बालिका के चिल्लाने पर मां दौड़कर ऊपर पहुंची। उसे देख आरोपी वहां से फरार हो गया। इस मामले में बच्ची के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी दूसरे दिन तक चालान नहीं की थी। चौकीदार का पुत्र होने के नाते दूसरे दिन भी पुलिस इस मामले में हीलाहवाली करने में जुटी हुई थी। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी का चालान कर दिया जाएगा। लोगों में चर्चा रही कि आरोपी का पिता गहमर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात है, इसलिए पुलिस कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed