{"_id":"5b9e9dbe867a557ec524c203","slug":"161537121726-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय विक्रेता पर धारदार हथियार से वार कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाय विक्रेता पर धारदार हथियार से वार कर घायल किया
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव में शनिवार की देर रात जिला पंचायत सदस्य ने अपने दो साथियों के साथ खाने-पीने का पैसा मांगने पर एक चाय विक्रेता पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल दुकानदार को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया है। घायल के पुत्र ने जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी गई तहरीर में दरौली गांव निवासी घायल चाय विक्रेता प्रेमचंद गुप्ता (60) के पुत्र राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत सदस्य रामप्रवेश बिंद अपने साथियों के साथ आए दिन उसके पिता प्रेमचंद गुप्ता की चाय-समोसा की दुकान पर आता था। शनिवार की देर रात भी अपने दो साथियों के साथ आया था। नमकीन आदि खाने के बाद रामप्रवेश और उसके साथी उठ कर जाने लगे। जब उसके पिता ने पैसा मांगा तो तीनों ने उनकी पिटाई करने के साथ धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। दुकान में खून से लथपथ पड़े प्रेमचंद्र को देख वहां सामान लेने आए लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में स्वास्थ्य केंद्र जमानिया लाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि घायल के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला पंचायत सदस्य राम प्रवेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके अन्य दो साथियों की तलाश की जा रही है। बताया कि कुछ दिनों पूर्व अभियुक्त रामप्रवेश लूट की घटना में जमानत पर रिहा होकर जेल से बाहर आया था।