फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जहर खाकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

जहर खाकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या

Fri, 31 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी ने की आत्महत्या
सुहवल। थाना क्षेत्र के युवराजपुर गांव निवासी सिंचाई विभाग में कार्यरत रंजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह के बेटे स्वर्गीय उपेंद्र सिंह (35) ने पत्नी से विवाद के बाद गुरुवार की देर रात शौच का बहाना कर घर से निकलकर गांव के बगल में काली मंदिर के पास पहुंचा। बाइक खड़ी कर मंदिर के बगल में बैठ कोल्डड्रिंग में जहर मिलाकर पी लिया और अपनी इहलीला समाप्त कर ली। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी होते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कालूपुर- पटकनियां मार्ग पर सुजानपुर गांव की काली मंदिर के पास बगीचे में एक युवक के मृत पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडे पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और छानबीन के उपरांत शव को कब्जे में ले थाने ले आए। उधर घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण वहां पहुंच गए और मृतक की पहचान रंजन सिंह उर्फ टिंकू के रूप की। रंजन सिंह सिंचाई विभाग में कर्मचारी है। रंजन की पत्नी एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। घटना की रात पति-पत्नी के बीच अनबन हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से वह अपने बाइक से घर से निकल गया और आत्महत्या कर लिया। मौत के बाद रूदन-क्रंदन शुरू हो गया है। थोड़ी ही देर में थाने का माहौल गमगीन हो गया है। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने मृतक के पास से खाली गिलास, पेप्सी का बोतल, पानी की बोतल और कुछ जहरीला पदार्थ बरामद किया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो बीती रात गश्त के समय एक अज्ञात बाइक संदिग्धावस्था में सुजानपुर गाँव के पास कालूपुर पटकनियां मार्ग पर खड़ी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुँचकर बाइक को बरामद कर थाने ले आई थी और बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी। घंटों खोजबीन तथा छानबीन के उपरांत पता न चलने पर बाइक को पुलिस थाने से लेकर वापस चली आ। सुबह बाइक की पहचान मृतक रंजन सिंह उर्फ टिंकू के रूप में किया गया। पुलिस ने कागजी लिखा-पढ़ी के उपरांत बरामद बाइक को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। रंजन सिंह उर्फ टिंकू अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंचाई विभाग में मृतक आश्रित के पद पर नियुक्त हुआ था। वह वर्तमान समय में पर्यवेक्षक के तौर पर गहमर पंप कैनाल पर तैनात था। मृतक के भाई नंदन सिंह के अनुसार उनके बड़े भाई रंजन सिंह की शादी लगभग सात साल पहले थाना क्षेत्र के ही ताड़ीघाट निवासी चित्रसेन सिंह की पुत्री वंदना से हुई थी, जो वर्तमान में गाजीपुर के एक कॉलेज में पढ़ाते हैं। रंजन शादी के बाद से पत्नी को लेकर परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed